दिल्ली हवाई अड्डे पर एयर इंडिया के विमान में आग लग गई

INDIA: एयर इंडिया के ए-321 विमान में मंगलवार दोपहर दिल्ली एयरपोर्ट पर आग लग गई। आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। विमान हांगकांग से दोपहर 12:12 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा था। लैंडिंग और गेट पर पार्किंग के तुरंत बाद, सहायक विद्युत इकाई (APU) में आग लग गई। उस समय यात्री विमान से उतर रहे थे। APU अपने आप बंद हो गया। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि विमान को कुछ नुकसान हुआ है। आगे की जांच के लिए विमान का संचालन रोक दिया गया है। नियामक को सूचित कर दिया गया है। आपको बता दें, जून में अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद से एयर इंडिया कड़ी निगरानी में है। सोमवार को भी मुंबई में भारी बारिश के बीच लैंडिंग के दौरान एयर इंडिया का एक विमान रनवे से फिसल गया था। इसके एक इंजन का निचला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। ब्यूरो
नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।




