खेल

ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने जीता विश्व चैंपियनशिप में रजत

काहिरा। ओलंपिक निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने विश्व चैंपियनशिप की 50 मीटर राइफल थ्री पोज़िशन स्पर्धा में रजत पदक जीता। इससे पहले, उन्होंने 597 अंकों के साथ चीन के डु लिंशु के क्वालीफिकेशन विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की। 24 वर्षीय ऐश्वर्य ने फाइनल में 466.9 अंक बनाए और चीन के युकुन लियू (467.1) से पीछे रहे। फ्रांस के रोमेन औफ्रियर (454.8) ने कांस्य पदक जीता। ऐश्वर्य ने क्वालीफाइंग राउंड में नीलिंग और प्रोन पोज़िशन में 100% (200-200) अंक हासिल किए, स्टैंडिंग में 197 अंक बनाए और शीर्ष पर रहते हुए फाइनल में प्रवेश किया। चैंपियनशिप में यह उनका दूसरा पदक था। उन्होंने 2023 में बाकू में टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। नीरज कुमार पाँचवें स्थान पर रहे।

नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अडूसा: प्राकृतिक औषधि जो सर्दी, खांसी, घाव और दर्द में देती है राहत शादी में पुरुष क्या चाहते हैं? सुंदरता से ज़्यादा ये 5 गुण रिश्ते को बनाते हैं मज़बूत परीक्षा में सही टाइम मैनेजमेंट और स्मार्ट टाइम टेबल कैसे करे सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने का देसी तरीका, घर पर बनाएं सेहत से भरपूर कांजी स्वाद भी सेहत भी: बयु/बबुआ खाने के फायदे जानकर आप भी इसे डाइट में ज़रूर शामिल करेंगे गले की खराश से तुरंत राहत: अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे