चलते-फिरते पढ़ाई का कमाल: याददाश्त तेज़, थकान कम और फोकस ज़्यादा

कई स्टूडेंट्स को लगता है कि लंबे समय तक बैठकर पढ़ने से थकान होती है और ध्यान लगाने में दिक्कत होती है। ऐसे में, चलते-फिरते पढ़ाई करना और याद करना एक असरदार और साइंटिफिक तरीका साबित हो सकता है। हल्की फिजिकल एक्टिविटी दिमाग को ज़्यादा एक्टिव रखती है, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करती है, और याददाश्त को मज़बूत बनाती है। हालांकि, इस स्टडी मेथड का पूरा फायदा तभी मिलता है जब रोज़ाना के रूटीन, डाइट और आराम के बीच सही बैलेंस हो।
जल्दी उठें और पढ़ाई करें
जो लोग यह तरीका अपनाते हैं, उनका रोज़ाना का रूटीन और लाइफस्टाइल ऐसा होना चाहिए जो इस एक्टिव और क्रिएटिव स्टडी मेथड को बढ़ावा दे। जल्दी उठें और पढ़ाई करें क्योंकि दिन का यह समय दिमाग को ताज़गी और ध्यान लगाने की क्षमता देता है। सुबह उठने के बाद एक गिलास गुनगुना पानी पीने से शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलेगी। दिन की शुरुआत एनर्जी के साथ करने के लिए 10-15 मिनट योगा/प्राणायाम करें।
संतुलित और पौष्टिक खाना खाएं
एनर्जी लेवल बनाए रखने के लिए संतुलित और पौष्टिक खाना खाएं। नाश्ते में ओट्स, स्प्राउट्स, अंडे या ताज़े फल खाएं। लंच में दाल, सब्ज़ी, रोटी और सलाद जैसा संतुलित खाना खाएं। शाम को हल्का नाश्ता, जैसे मेवे, भुने हुए चने या फल फायदेमंद रहेंगे।
10-15 मिनट का ब्रेक लें
पढ़ाई करते समय ब्रेक लेना याद रखें। हर 40-50 मिनट की पढ़ाई के बाद, 10-15 मिनट का ब्रेक लें और थोड़ी हल्की स्ट्रेचिंग करें या थोड़ी देर आराम करें। अपनी गर्दन और पैरों को आराम देना न भूलें। चलने के लिए आरामदायक जूते पहनें। ध्यान रखें कि चलते समय शांत और व्यवस्थित जगह पर पढ़ाई करें ताकि आपका ध्यान भंग न हो। ऐसी जगह चुनें जहाँ पर्याप्त रोशनी हो और सतह समतल हो। भारी किताबों के बजाय हल्के नोट्स का इस्तेमाल करें। इससे पढ़ाई आसान होगी और थकान कम होगी।
पर्याप्त नींद ज़रूरी है
रात का खाना हल्का और आसानी से पचने वाला होना चाहिए। सोने से पहले दिन में जो पढ़ा है उसे रिवाइज करने की आदत डालें। पर्याप्त नींद लेना भी बहुत ज़रूरी है। 7-8 घंटे की नींद शरीर और दिमाग को आराम देती है और याददाश्त को बेहतर बनाती है। स्क्रीन टाइम कम करें और चलते-फिरते पढ़ाई को रेगुलर प्रैक्टिस बनाएं।
नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।




