अमेरिका का बड़ा फैसला: 24 फरवरी से भारत सहित सभी देशों पर 15% Global Tariff लागू

Senior Reporter India | वॉशिंगटन से आई अहम खबर के मुताबिक, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा इमरजेंसी पावर के तहत लगाए गए पुराने टैरिफ को रद्द किए जाने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नया कदम उठाया है। अब भारत समेत सभी देशों पर 15% Global टैरिफ 24 फरवरी की आधी रात (US समय) से लागू किया जाएगा।
पहले भारत पर 25% का रेसिप्रोकल टैरिफ लागू था, जबकि ट्रंप ने इसे घटाकर 18% करने की घोषणा की थी, जो अमल में नहीं आ पाई थी। कोर्ट के फैसले के बाद 25% टैरिफ हटा दिया गया है और उसकी जगह 15% की अस्थायी इंपोर्ट ड्यूटी लागू होगी।
राष्ट्रपति ट्रंप ने देर रात एक Executive Order पर हस्ताक्षर कर 1974 के ट्रेड एक्ट की धारा 122 के तहत अपने विशेष अधिकारों का इस्तेमाल किया। इस प्रावधान के अनुसार, यदि किसी देश का आयात उसके निर्यात से काफी अधिक हो जाता है, तो राष्ट्रपति अधिकतम 150 दिनों के लिए 15% तक का टेम्पररी टैरिफ लागू कर सकते हैं।
ट्रंप ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि यह नया आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होगा। हालांकि, कुछ आवश्यक वस्तुओं को इससे बाहर रखा गया है ताकि अमेरिकी अर्थव्यवस्था की ज़रूरतें प्रभावित न हों और अंतरराष्ट्रीय भुगतान संतुलन की समस्याओं को संभाला जा सके।
यदि कांग्रेस 150 दिनों के भीतर इस टैरिफ को आगे बढ़ाने की मंजूरी नहीं देती, तो यह अपने आप समाप्त हो जाएगा। लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि राष्ट्रपति नई बैलेंस ऑफ पेमेंट इमरजेंसी घोषित कर दोबारा ऐसे टैरिफ लागू कर सकते हैं।
नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।




