भारत

अमेरिका का बड़ा संकेत: भारत की पूरी सीमाओं के साथ जारी किया नक्शा

नई दिल्ली। Senior Reporter India |
भारत और अमेरिका के बीच हुए हालिया अंतरिम व्यापार समझौते से जुड़ी नई जानकारियां सामने आई हैं। इसी क्रम में अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर भारत का एक Map साझा किया है, जिसे लेकर चीन और पाकिस्तान में नाराज़गी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ने अपने संदेश में कहा कि यह समझौता अमेरिका के उत्पादों के लिए भारत में नए Market खोलने का रास्ता तैयार करेगा। खास बात यह है कि पहली बार अमेरिका की ओर से सार्वजनिक रूप से ऐसा नक्शा साझा किया गया है, जिसमें भारत की पूरी क्षेत्रीय अखंडता को स्पष्ट रूप से दर्शाया गया है।

साझा किए गए नक्शे में अकसाई चिन और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को भारत के अभिन्न हिस्से के रूप में दिखाया गया है। भारत लंबे समय से यह रुख अपनाता रहा है कि ये दोनों क्षेत्र उसके अविभाज्य अंग हैं, जबकि चीन और पाकिस्तान इन पर निराधार दावे करते रहे हैं।

इसी वजह से अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि द्वारा जारी किया गया यह नक्शा दोनों देशों के लिए असहज स्थिति पैदा कर सकता है। पोस्ट के विवरण में कहा गया कि सूखे मेवे, डिस्टिलर ग्रेन, ज्वार और ताज़े व प्रोसेस्ड फलों जैसे उत्पादों के लिए यह भारत-अमेरिका समझौता नए अवसर लेकर आएगा।

अमेरिका की ओर से सामने आया यह नक्शा फिलहाल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है और इसे भारत के पक्ष में एक अहम कूटनीतिक संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अडूसा: प्राकृतिक औषधि जो सर्दी, खांसी, घाव और दर्द में देती है राहत शादी में पुरुष क्या चाहते हैं? सुंदरता से ज़्यादा ये 5 गुण रिश्ते को बनाते हैं मज़बूत परीक्षा में सही टाइम मैनेजमेंट और स्मार्ट टाइम टेबल कैसे करे सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने का देसी तरीका, घर पर बनाएं सेहत से भरपूर कांजी स्वाद भी सेहत भी: बयु/बबुआ खाने के फायदे जानकर आप भी इसे डाइट में ज़रूर शामिल करेंगे गले की खराश से तुरंत राहत: अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे