IPL से रिटायर हुए आंद्रे रसेल, अब KKR के ‘पावर कोच’ बनेंगे

Kolkata: एग्रेसिव ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने 16 दिसंबर को होने वाले मिनी-ऑक्शन से पहले रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से रिटायरमेंट का ऐलान किया और कहा कि वह तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कोचिंग स्टाफ में शामिल होंगे। 37 साल के रसेल 2014 से KKR टीम का अहम हिस्सा रहे हैं। वह 2026 सीजन से पहले टीम के कोचिंग स्टाफ में ‘पावर कोच’ के तौर पर शामिल होंगे। आने वाले IPL सीजन के लिए ऑक्शन अबू धाबी में होगा। रसेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा, “मैं IPL से रिटायर हो रहा हूं… लेकिन मेरा एग्रेसिव स्टाइल वैसा ही रहेगा। IPL में पिछले 12 साल कमाल के रहे हैं। KKR परिवार को ढेर सारा प्यार।” उन्होंने कहा, “सबसे अच्छी बात यह है कि मैं दुनिया भर की दूसरी लीग में छक्के मारना और विकेट लेना जारी रखूंगा।”
नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।




