तीनों सेनाओं की ताकत बढ़ेगी, ₹79,000 करोड़ के हथियारों की खरीद को मंज़ूरी

New Delhi । तीनों सेनाओं के लिए ₹79,000 करोड़ के हथियार और दूसरे मिलिट्री उपकरण खरीदे जाएंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा अधिग्रहण परिषद ने खरीद के प्रस्तावों को मंज़ूरी दे दी है। इसमें सेना की आर्टिलरी रेजिमेंट की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए घातक ड्रोन (लॉइटरिंग म्यूनिशन), कम ऊंचाई वाले खतरों का पता लगाने के लिए लो-लेवल हल्के रडार, स्वदेशी रूप से विकसित पिनाका मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम के लिए लंबी दूरी के गाइडेड रॉकेट और क्सटेंडेड-रेंज इंटीग्रेटेड एंटी-ड्रोन सिस्टम मार्क-2 की खरीद शामिल है।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद, सेना कम ऊंचाई वाली हवाई लड़ाई में अपनी क्षमताओं को बढ़ाने पर ध्यान दे रही है। लॉइटरिंग म्यूनिशन का इस्तेमाल रणनीतिक लक्ष्यों को सटीक निशाना बनाने के लिए किया जाएगा। वायु सेना एक ऑटोमेटेड टेक-ऑफ और लैंडिंग रिकॉर्डिंग सिस्टम खरीदेगी, जो हवाई रक्षा में कमियों को दूर करेगा। एडवांस्ड अस्त्र मार्क-2 मिसाइल की खरीद से दुश्मन के विमानों को ज़्यादा दूरी से मार गिराने की क्षमता बढ़ेगी। तेजस विमान के लिए एक फुल मिशन सिमुलेटर से पायलट ट्रेनिंग में सुधार होगा।
नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।




