खेल
तीरंदाज शीतल देवी ने रचा इतिहास — अब सामान्य भारतीय टीम में शामिल होकर दिखाया अदम्य साहस

बिना बाजू वाली तीरंदाज शीतल देवी ने इतिहास रच दिया है। जम्मू-कश्मीर की इस तीरंदाज को सामान्य तीरंदाजों की भारतीय टीम में शामिल किया गया है। शीतल यह अद्भुत और अविश्वसनीय उपलब्धि हासिल करने वाली देश की पहली पैरा तीरंदाज हैं। पेरिस पैरालंपिक में मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली शीतल का चयन जेद्दा में होने वाले एशिया कप स्टेज-3 के लिए जूनियर कंपाउंड भारतीय टीम में हुआ है। ट्रायल्स में शानदार प्रदर्शन के आधार पर शीतल का चयन टीम में हुआ है।
नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।




