भारत

इंफाल में असम राइफल्स पर हमला: 2 जवान शहीद, 5 घायल

इंफाल। मणिपुर की राजधानी इंफाल के बाहरी इलाके में शुक्रवार शाम असम राइफल्स के एक वाहन पर घात लगाकर किए गए हमले में एक संयुक्त पुलिस आयुक्त (जेसीओ) समेत दो जवान शहीद हो गए और पांच अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने इसे उग्रवादी हमला बताया है, लेकिन अभी तक किसी समूह ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है। घायल जवानों को इंफाल के क्षेत्रीय चिकित्सा संस्थान में भर्ती कराया गया है। अज्ञात बंदूकधारियों ने शाम 5:50 बजे असम राइफल्स-33 के वाहन पर उस समय अंधाधुंध गोलीबारी की, जब वह पटसोई कंपनी ऑपरेशन बेस से नाम्बोल बेस की ओर जा रहा था। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और तलाशी अभियान जारी है। इंफाल घाटी और संवेदनशील जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। अतिरिक्त जवानों को तैनात किया जा रहा है। यह हमला उसी सड़क पर हुआ है, जिस रास्ते से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में अपनी मणिपुर यात्रा के दौरान गुजरे थे।

नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अडूसा: प्राकृतिक औषधि जो सर्दी, खांसी, घाव और दर्द में देती है राहत शादी में पुरुष क्या चाहते हैं? सुंदरता से ज़्यादा ये 5 गुण रिश्ते को बनाते हैं मज़बूत परीक्षा में सही टाइम मैनेजमेंट और स्मार्ट टाइम टेबल कैसे करे सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने का देसी तरीका, घर पर बनाएं सेहत से भरपूर कांजी स्वाद भी सेहत भी: बयु/बबुआ खाने के फायदे जानकर आप भी इसे डाइट में ज़रूर शामिल करेंगे गले की खराश से तुरंत राहत: अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे