भारत

अहिल्यानगर में सड़क पर लिखे “आई लव मुहम्मद” से बवाल, पुलिस लाठीचार्ज

मुंबई। महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में एक सड़क पर “आई लव मुहम्मद” लिखे होने के विरोध में सोमवार को हिंसक प्रदर्शन हुआ। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने पथराव कर रही भीड़ पर लाठीचार्ज किया। उन्होंने बताया कि घटना के सिलसिले में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने अहिल्यानगर-छत्रपति संभाजीनगर मार्ग जाम कर दिया। एक अधिकारी ने बताया कि आज सुबह कोतवाली क्षेत्र के कोटला में किसी ने सड़क पर “आई लव मुहम्मद” लिख दिया, जिसके बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इस पर आपत्ति जताई और कोतवाली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

सड़क पर “आई लव मुहम्मद” लिखने के आरोप में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी के बावजूद, कुछ लोग विरोध प्रदर्शन करते रहे। पुलिस ने उनसे कानून-व्यवस्था बनाए रखने का आग्रह किया, लेकिन भीड़ में से कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। अहिल्यानगर के पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घर्गे ने बताया कि विरोध प्रदर्शन, सड़क जाम और पथराव के सिलसिले में कम से कम 30 लोगों को हिरासत में लिया गया है। घारगे ने कहा, “हमने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बल प्रयोग किया। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। स्थिति नियंत्रण में है। लोगों को अफवाहों पर विश्वास नहीं करना चाहिए और न ही उन्हें फैलाना चाहिए।”

नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अडूसा: प्राकृतिक औषधि जो सर्दी, खांसी, घाव और दर्द में देती है राहत शादी में पुरुष क्या चाहते हैं? सुंदरता से ज़्यादा ये 5 गुण रिश्ते को बनाते हैं मज़बूत परीक्षा में सही टाइम मैनेजमेंट और स्मार्ट टाइम टेबल कैसे करे सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने का देसी तरीका, घर पर बनाएं सेहत से भरपूर कांजी स्वाद भी सेहत भी: बयु/बबुआ खाने के फायदे जानकर आप भी इसे डाइट में ज़रूर शामिल करेंगे गले की खराश से तुरंत राहत: अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे