
Senior Reporter India | रायपुर से अहम खबर सामने आई है। रायपुर–विशाखापट्टनम मार्ग और दुर्ग बायपास से जुड़े भारतमाला सड़क निर्माण Compensation घोटाले में लंबे समय से फरार चल रहे दो प्रमुख अधिकारियों को बुधवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तार किए गए अधिकारियों में तहसीलदार शशिकांत कुर्रे, जो अभनपुर में तत्कालीन नायब तहसीलदार रहे हैं, और लखेश्वर प्रसाद किरण, जो गोबरा नवापारा में उस समय नायब तहसीलदार के पद पर पदस्थ थे, शामिल हैं।
दोनों को विशेष Court में पेश किया गया, जहां से उन्हें 20 फरवरी तक Police Remand पर भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, फिलहाल दोनों अधिकारी पदोन्नति पाकर डिप्टी कलेक्टर और तहसीलदार के पद पर कार्यरत थे।
जांच एजेंसियां भारतमाला प्रोजेक्ट से जुड़े मुआवजा अनियमितताओं की विस्तृत जांच कर रही थीं, इसी सिलसिले में इन अधिकारियों की तलाश की जा रही थी। अब गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच और तेज होने की संभावना है।
नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।




