राजस्थान में बड़ा ऐलान: माउंट आबू होगा ‘आबूराज’, 1.25 लाख भर्तियों की घोषणा

India।/ Report. जयपुर से अहम राजनीतिक अपडेट सामने आया है। राजस्थान के प्रसिद्ध हिल स्टेशन Mount Abu का नाम बदलकर अब ‘आबूराज’ किया जाएगा। यह घोषणा मुख्यमंत्री Bhajan Lal Sharma ने शुक्रवार को विधानसभा में की।
वित्त एवं विनियोग विधेयक-2026 पर चर्चा का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकास के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए भी प्रतिबद्ध है। जनभावना को ध्यान में रखते हुए माउंट आबू का नाम आबूराज, जहाजपुर का नाम यज्ञपुर और कामां का नाम कामवन करने का निर्णय लिया गया है।
इसके साथ ही युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी देते हुए मुख्यमंत्री ने भर्ती संख्या में बढ़ोतरी का भी एलान किया। इस वर्ष जारी Recruitment Calendar में पहले एक लाख पदों पर भर्ती का लक्ष्य रखा गया था, जिसे अब बढ़ाकर 1.25 लाख कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठा रही है।
मुख्यमंत्री ने राज्य की आर्थिक स्थिति पर भी प्रकाश डाला। उनके अनुसार, जनकल्याणकारी योजनाओं और आर्थिक सुधारों के सकारात्मक परिणाम दिखाई दे रहे हैं। वर्ष 2026-27 में प्रदेश की जीएसडीपी लगभग 21 लाख 52 हजार 100 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जो 2023-24 की तुलना में करीब 41 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने इसे राज्य की मजबूत होती Economy का संकेत बताया।
नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।




