विश्व

नेपाल में LPG संकट के बीच बड़ा फैसला, अब उपभोक्ताओं को मिलेगा Half Cylinder

जमाखोरी रोकने और सभी तक गैस पहुंचाने के लिए सरकार ने बिक्री व्यवस्था में किया बदलाव

Report| Kathmandu। नेपाल में घरेलू रसोई गैस की कमी और बाजार में बढ़ती जमाखोरी को देखते हुए सरकार ने गैस वितरण प्रणाली में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत अब उपभोक्ताओं को 14.2 किलोग्राम के पूरे सिलिंडर की जगह केवल 7.1 किलोग्राम वाला Half Cylinder उपलब्ध कराया जाएगा।

Nepal Oil Corporation ने इस आधे सिलिंडर की कीमत 955 नेपाली रुपये तय की है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 596 रुपये के आसपास बैठती है। निगम के मुताबिक यह नई व्यवस्था शुक्रवार से देशभर में लागू कर दी गई है।

पिछले कुछ समय से बाजार में गैस की जमाखोरी बढ़ने की शिकायतें सामने आ रही थीं। खासकर 5 मार्च को हुए चुनाव के दौरान लोगों ने संभावित कीमत वृद्धि और सीमा बंद होने की आशंका के कारण बड़ी मात्रा में LPG का स्टॉक कर लिया था।

सरकार का मानना है कि आधे सिलिंडर की व्यवस्था लागू करने से अनावश्यक भंडारण पर रोक लगेगी और अधिक से अधिक उपभोक्ताओं तक गैस की आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। अधिकारियों के अनुसार यह कदम मौजूदा हालात को देखते हुए एहतियात के तौर पर उठाया गया है।

निगम ने यह भी चेतावनी दी है कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों और आपूर्ति पर पड़ सकता है। ऐसे में गैस का संतुलित वितरण बनाए रखना जरूरी है।

नेपाल ऑयल निगम के कार्यकारी निदेशक Chandika Prasad Bhatt ने जानकारी दी कि फिलहाल भारत से गैस की सप्लाई नियमित रूप से जारी है। हर महीने करीब 50,300 टन एलपीजी भारत से नेपाल पहुंच रही है।

उन्होंने बताया कि आपूर्ति बनाए रखने के लिए प्रतिदिन औसतन 105 से 110 गैस बुलेट टैंकर नेपाल पहुंच रहे हैं, जिससे देश में रसोई गैस की जरूरतों को पूरा करने की कोशिश की जा रही है।

नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
गन्ने का सिरका – गर्मियों में सेहत का प्राकृतिक टॉनिक अडूसा: प्राकृतिक औषधि जो सर्दी, खांसी, घाव और दर्द में देती है राहत शादी में पुरुष क्या चाहते हैं? सुंदरता से ज़्यादा ये 5 गुण रिश्ते को बनाते हैं मज़बूत परीक्षा में सही टाइम मैनेजमेंट और स्मार्ट टाइम टेबल कैसे करे सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने का देसी तरीका, घर पर बनाएं सेहत से भरपूर कांजी स्वाद भी सेहत भी: बयु/बबुआ खाने के फायदे जानकर आप भी इसे डाइट में ज़रूर शामिल करेंगे