भारत

तेलंगाना में बड़ा घटनाक्रम: नक्सल महासचिव देवजी ने किया आत्मसमर्पण

India।/ Report. तेलंगाना में एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। नक्सल संगठन के शीर्ष पद पर काबिज टिप्पिरी तिरुपति उर्फ देवजी ने राज्य पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, लगभग 60 वर्षीय देवजी ने अपने सहयोगी सीसीएम संग्राम के साथ मुलुगु जिले में पुलिस अधिकारियों के समक्ष हथियार डाल दिए। हालांकि इस घटनाक्रम को लेकर पुलिस की ओर से अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

इधर राज्य के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने भी संकेत दिए हैं कि देवजी द्वारा आत्मसमर्पण किए जाने की खबरें मिल रही हैं। विश्वसनीय जानकारी के मुताबिक, देवजी पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

बताया जाता है कि देवजी मूल रूप से करीमनगर जिले के रहने वाले हैं। करीब आठ महीने पहले संगठन के तत्कालीन प्रमुख नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजू के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद उन्हें महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके बाद से वह संगठन की कमान संभाल रहे थे।

नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अडूसा: प्राकृतिक औषधि जो सर्दी, खांसी, घाव और दर्द में देती है राहत शादी में पुरुष क्या चाहते हैं? सुंदरता से ज़्यादा ये 5 गुण रिश्ते को बनाते हैं मज़बूत परीक्षा में सही टाइम मैनेजमेंट और स्मार्ट टाइम टेबल कैसे करे सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने का देसी तरीका, घर पर बनाएं सेहत से भरपूर कांजी स्वाद भी सेहत भी: बयु/बबुआ खाने के फायदे जानकर आप भी इसे डाइट में ज़रूर शामिल करेंगे गले की खराश से तुरंत राहत: अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे