
कांकेर. बस्तर संभाग में नक्सली लगातार कमजोर पड़ रहे हैं। सुरक्षा बलों के बढ़ते दबाव और सरकार की नक्सल विरोधी नीतियों के बीच नक्सली अब सरेंडर कर रहे हैं। रविवार को कांकेर जिले में 21 नक्सलियों ने सरेंडर किया। इनमें 13 महिलाएं और 8 पुरुष शामिल थे। उन्होंने प्रशासन को 18 हथियार भी सौंपे। ये सभी डिवीजन कमेटी के सचिव मुकेश समेत उत्तर सब-जोनल ब्यूरो का हिस्सा थे। रविवार सुबह सभी नक्सली सबसे पहले कांकेर जिले के ताड़ोकी थाना क्षेत्र के बारेमबेड़ा गांव में इकट्ठा हुए। फिर नदी पार करके वे लाइन में लगे और पुलिस द्वारा अरेंज की गई गाड़ियों में सवार हो गए। सरेंडर करने वाले ज्यादातर नक्सली रामधेर की टीम से जुड़े हैं। कुछ दिन पहले जिले के कामतेड़ा कैंप में 50 नक्सलियों ने सरेंडर किया था।
नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।




