भारतछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ से चावल निर्यात को बड़ी राहत, मुख्यमंत्री साय ने बढ़ाई मार्केट फीस छूट की अवधि

Chhattisgarh ।छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में चावल निर्यातकों को मार्केट फीस में छूट की अवधि एक साल बढ़ाकर बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शनिवार को राजधानी में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट’ में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने चावल निर्यातकों को मार्केट फीस में छूट की अवधि एक साल बढ़ाकर एक महत्वपूर्ण तोहफा दिया। इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट के दौरान मुख्यमंत्री साय ने कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) के क्षेत्रीय कार्यालय का भी उद्घाटन किया। छत्तीसगढ़ एक लाख टन चावल का निर्यात कर रहा है: छत्तीसगढ़ वर्तमान में लगभग 90 देशों को लगभग एक लाख टन चावल का निर्यात कर रहा है।

सरकार निर्यातकों को सहयोग देने के लिए हमेशा तैयार है। उन्होंने बताया कि राज्य किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद रहा है। पिछले साल 149 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की गई थी, और इस साल भी खरीद में बढ़ोतरी की उम्मीद है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों के फायदे के लिए केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट का यह दूसरा संस्करण बहुत महत्वपूर्ण है। इस कार्यक्रम में 12 देशों के खरीदारों और छह देशों के दूतावासों के प्रतिनिधिमंडलों की उपस्थिति से छत्तीसगढ़ को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी।

उन्होंने सभी विदेशी मेहमानों का छत्तीसगढ़ में स्वागत किया और कहा कि हमारे पूर्वजों ने सोच-समझकर छत्तीसगढ़ को भारत का ‘चावल का कटोरा’ कहा था, और आज राज्य इस नाम की सार्थकता साबित कर रहा है। चावल छत्तीसगढ़ के खान-पान का एक अभिन्न अंग रहा है, और यहां धान की हजारों किस्में उगाई जाती हैं। इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट के दौरान मुख्यमंत्री साय ने चावल पर केंद्रित एक प्रदर्शनी का दौरा किया। उन्होंने चावल की विभिन्न किस्मों, क्षेत्र-विशिष्ट किस्मों, चावल उत्पादन में नवाचारों और आधुनिक तकनीक के माध्यम से उत्पादकता बढ़ाने के प्रयासों के बारे में जानकारी हासिल की।

नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अडूसा: प्राकृतिक औषधि जो सर्दी, खांसी, घाव और दर्द में देती है राहत शादी में पुरुष क्या चाहते हैं? सुंदरता से ज़्यादा ये 5 गुण रिश्ते को बनाते हैं मज़बूत परीक्षा में सही टाइम मैनेजमेंट और स्मार्ट टाइम टेबल कैसे करे सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने का देसी तरीका, घर पर बनाएं सेहत से भरपूर कांजी स्वाद भी सेहत भी: बयु/बबुआ खाने के फायदे जानकर आप भी इसे डाइट में ज़रूर शामिल करेंगे गले की खराश से तुरंत राहत: अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे