भारत

दुर्ग में अवैध अफीम खेती का बड़ा खुलासा, भाजपा नेता निलंबित

5 एकड़ से ज्यादा जमीन पर उगाई जा रही थी अफीम, पुलिस ने कई आरोपियों को किया गिरफ्तार

Report | Bhilai के पास पुलगांव थाना क्षेत्र में अवैध अफीम खेती का बड़ा मामला सामने आया है। ग्राम समोदा और झेंझरी के बीच लगभग 5 एकड़ 62 डिसमिल जमीन पर अफीम उगाने का खुलासा होने के बाद एक स्थानीय भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई की गई है। मामले में आरोपी भाजपा नेता Vinayak Tamrakar को पार्टी ने निलंबित कर दिया है।

पुलिस ने इस प्रकरण में विनायक ताम्रकार के साथ विकास बिश्नोई और मनीष ठाकुर को गिरफ्तार कर Remand पर लिया है। वहीं एक अन्य आरोपी अचला राम जाट फिलहाल फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है।

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान पुलिस और लोगों के बीच हल्की धक्का-मुक्की भी हुई।

Abhijeet Singh ने शनिवार को मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम समोदा-झेंझरी और सिरसा के बीच स्थित जमीन पर अफीम की अवैध खेती की सूचना मिली थी। जब प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची तो करीब 5 एकड़ से ज्यादा भूमि में मक्के की फसल के बीच-बीच में अफीम के पौधे लगे हुए मिले।

जांच में सामने आया कि यह जमीन मधुमती ताम्रकार और प्रीतिबाला ताम्रकार के नाम दर्ज है, जो आरोपी विनायक ताम्रकार के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। प्रशासन ने मौके से अफीम के पौधों को जब्त कर लिया है, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 8 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

अधिकारियों के अनुसार पूरे क्षेत्र में करीब 110 एकड़ जमीन को तारबंदी कर घेरा गया था, जहां मक्का, गेहूं, धान, चना और ज्वार जैसी फसलें भी लगाई गई थीं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस खेती के लिए बाहर से मजदूर बुलाकर काम कराया जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने NDPS Act के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस बीच Bhupesh Baghel भी कांग्रेस नेताओं के साथ ग्राम समोदा पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। मीडिया से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी प्रभावशाली व्यक्ति है और उसे भाजपा नेताओं का संरक्षण मिला हुआ है। उन्होंने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

भूपेश बघेल ने यह भी कहा कि 9 मार्च से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में कांग्रेस इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाएगी।

नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अडूसा: प्राकृतिक औषधि जो सर्दी, खांसी, घाव और दर्द में देती है राहत शादी में पुरुष क्या चाहते हैं? सुंदरता से ज़्यादा ये 5 गुण रिश्ते को बनाते हैं मज़बूत परीक्षा में सही टाइम मैनेजमेंट और स्मार्ट टाइम टेबल कैसे करे सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने का देसी तरीका, घर पर बनाएं सेहत से भरपूर कांजी स्वाद भी सेहत भी: बयु/बबुआ खाने के फायदे जानकर आप भी इसे डाइट में ज़रूर शामिल करेंगे गले की खराश से तुरंत राहत: अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे