
Dantewada. जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी मोर्चे पर एक ऐतिहासिक सफलता मिली। सरकार की ‘पुना मरगम’ (पुनर्वास से पुनरुत्थान) नीति से प्रभावित होकर कुल 63 नक्सलियों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सामने सरेंडर कर दिया। इनमें से 36 पर 1,19,50,000 रुपये का इनाम घोषित था। सरेंडर करने वालों में 18 महिलाएं भी शामिल थीं। ये सभी दक्षिण बस्तर, पश्चिम बस्तर, अबूझमाड़ और ओडिशा के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय थे।
नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।




