व्यापार

सोना-चांदी की रिकॉर्ड तेजी पर ब्रेक, दो दिन में निवेशकों को बड़ा झटका

Senior Reporter India | नई दिल्ली।
सोने और चांदी में लगातार जारी तेज़ी अब अचानक बड़ी गिरावट में बदल गई है। इस उलटफेर ने उन निवेशकों को झटका दिया है, जिन्होंने भारी मुनाफे की उम्मीद में ऊंचे दामों पर खरीदारी की थी। सिर्फ दो कारोबारी दिनों में कीमती धातुओं की कीमतों में इतनी तेज गिरावट आई कि हाल की रिकॉर्ड बढ़त का बड़ा हिस्सा खत्म हो गया।

शनिवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत में एक ही दिन में करीब 19 प्रतिशत की ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई। चांदी 72,500 रुपये टूटकर 3.12 लाख रुपये प्रति किलो पर आ गई। वहीं सोना भी दबाव में दिखा और इसकी कीमत 3,500 रुपये गिरकर 1,65,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बिकवाली बढ़ने से निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी। ऑल इंडिया बुलियन एसोसिएशन का कहना है कि चांदी में लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट देखी गई है, जिससे इस सप्ताह की रिकॉर्ड तेजी लगभग बेअसर हो गई।

शुक्रवार को ही चांदी 20,000 रुपये यानी करीब 5 प्रतिशत टूट चुकी थी। इससे पहले गुरुवार को चांदी ने 4,04,500 रुपये प्रति किलो का ऑल-टाइम हाई छुआ था। 31 दिसंबर को चांदी की कीमत 2,39,000 रुपये प्रति किलो थी, यानी एक महीने से भी कम समय में इसमें करीब 1.65 लाख रुपये की तेजी आई थी। हालांकि, दो दिन की गिरावट में ही चांदी 92,000 रुपये से ज्यादा फिसल गई, जिससे निवेशकों का मुनाफा आधे से भी कम रह गया।

सोने की बात करें तो गुरुवार को यह 1,83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था। लेकिन इसके बाद दो दिनों में ही सोना लगभग 17,000 रुपये टूट गया। जनवरी महीने में सोने ने करीब 45,300 रुपये या लगभग 33 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की थी। 31 दिसंबर को सोना 1,37,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

विश्लेषकों का मानना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा फेडरल रिजर्व के पूर्व गवर्नर और मजबूत डॉलर समर्थक केविन वॉर्श को केंद्रीय बैंक प्रमुख के रूप में नामित किए जाने के बाद डॉलर इंडेक्स 0.9 प्रतिशत बढ़कर 97.15 तक पहुंच गया। डॉलर की मजबूती के चलते सोना-चांदी जैसी सुरक्षित निवेश संपत्तियों का आकर्षण कम हुआ और कीमतों पर दबाव बढ़ गया।

नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अडूसा: प्राकृतिक औषधि जो सर्दी, खांसी, घाव और दर्द में देती है राहत शादी में पुरुष क्या चाहते हैं? सुंदरता से ज़्यादा ये 5 गुण रिश्ते को बनाते हैं मज़बूत परीक्षा में सही टाइम मैनेजमेंट और स्मार्ट टाइम टेबल कैसे करे सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने का देसी तरीका, घर पर बनाएं सेहत से भरपूर कांजी स्वाद भी सेहत भी: बयु/बबुआ खाने के फायदे जानकर आप भी इसे डाइट में ज़रूर शामिल करेंगे गले की खराश से तुरंत राहत: अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे