रात के अंधेरे में गेहूं के खेत में फंस गई कार
सहारनपुर के थाना देवबंद क्षेत्र में गूगल मैप्स की लोकेशन गलत होने से अनोखी घटना घटी। पांच फरवरी को मेरठ निवासी फिरोज अपने साथी नौशाद के साथ वैगनआर कार से शामली जा रहा था।

उसे रोहाना टोल पर अपने दोस्त लियाकत से मिलना था। लियाकत ने फिरोज को शामली के करनाल चौक से सहारनपुर रोड पर जाने की सलाह दी और लोकेशन भेजी। गूगल मैप्स पर लोकेशन डालने के बाद फिरोज ने अपनी यात्रा शुरू की। रात करीब दो बजे फिरोज रास्ता भटक गया और खेतों की ओर जाते हुए एक गांव में फंस गया। उसने लियाकत को फोन कर स्थिति बताई तो उसने उसे हाईवे पर लौटने को कहा। कार को पीछे करते समय कार गेहूं के खेत में फंस गई। फिरोज और नौशाद ने कार को निकालने का प्रयास करते हुए वहां से गुजर रहे मोटरसाइकिल सवारों से मदद मांगी।
कुछ ही देर बाद तीन और लोग पहुंचे और कार को बाहर निकालने में मदद की। इसी बीच कार की चालक सीट पर बैठा एक युवक कार के खेत से निकलते ही भाग गया, जबकि अन्य आरोपी बाइक से भाग गए। फिरोज का मोबाइल फोन भी कार में ही था। उसने तुरंत दूसरे फोन से डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। फिरोज और नौशाद ने देवबंद थाने में तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। साथ ही आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन भी दिया है। अपनी एफआईआर में फिरोज ने बताया कि वह गूगल मैप के जरिए खेतों के बीच पहुंच गया था। रात के अंधेरे में यह घटना हुई, जिससे उन्हें कुछ समझ में नहीं आया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के गांवों में छापेमारी कर रही है।
YouTube channel Search – www.youtube.com/@mindfresh112 , www.youtube.com/@Mindfreshshort1
नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।