जिनेवा स्थित भारतीय मिशन में ₹2 करोड़ का घोटाला, CBI जांच शुरू

New Delhi: CBI ने स्विट्जरलैंड के जिनेवा में भारत के परमानेंट मिशन में लगभग 200,000 स्विस फ्रैंक (लगभग 2 करोड़ रुपये) के कथित गबन की जांच शुरू कर दी है। मिशन में तैनात एक पूर्व अकाउंट्स ऑफिसर मोहित पर इस हेराफेरी का आरोप है। आरोप है कि मोहित ने इस पैसे का इस्तेमाल अपने क्रिप्टोकरेंसी और ऑनलाइन जुए के कारोबार के लिए किया। मोहित पिछले साल 17 दिसंबर को जिनेवा मिशन में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पद पर तैनात था। वह पेमेंट से जुड़े डॉक्यूमेंट्स और बैंक ट्रांजैक्शन के लिए QR कोड संभालने के लिए जिम्मेदार था। मिशन स्विस वेंडर्स को बिलों पर पहले से छपे QR कोड का इस्तेमाल करके स्विस फ्रैंक में पेमेंट करता था।
CBI के अनुसार, मोहित ने कुछ वेंडर्स के QR कोड को अपने पर्सनल बैंक अकाउंट से जुड़े QR कोड से बदल दिया था। धोखाधड़ी का पता कैसे चला: यह मामला तब सामने आया जब पता चला कि एक ट्रैवल एजेंसी को डबल पेमेंट मिला है। पूरी जांच में लगभग 200,000 स्विस फ्रैंक के नुकसान का पता चला। पूछताछ के दौरान, मोहित ने लिखित में अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद उसे उसके परिवार के साथ भारत वापस भेज दिया गया। CBI ने मोहित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।




