भारत
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026: पहली बार 10वीं की परीक्षाएं साल में दो बार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) अगले साल 17 फरवरी से कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करेगा। बोर्ड ने बुधवार को संभावित डेटशीट जारी कर दी। खास बात यह है कि पहली बार कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं एक ही शैक्षणिक सत्र में दो बार आयोजित की जाएंगी। पहली बार परीक्षाएं 17 फरवरी से 6 मार्च 2026 तक होंगी, जबकि दूसरी बार परीक्षाएं 15 मई से 1 जून 2026 तक होंगी। कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 9 अप्रैल 2026 तक होंगी। परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा, प्रत्येक विषय की परीक्षा समाप्त होने के लगभग 10 दिन बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू होगा। मूल्यांकन 12 दिनों में पूरा हो जाएगा।
नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।




