
Raipur। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अपना 115वां स्थापना दिवस मनाने के लिए रायपुर में कई कार्यक्रम आयोजित किए, जिसमें बैंक के अधिकारियों, कर्मचारियों, ग्राहकों और उनके परिवारों ने उत्साह से हिस्सा लिया। इस मौके पर बैंक के जोनल हेड बी. आर. रामकृष्ण नाइक और रीजनल हेड राज किशोर केरकेट्टा ने बैंक के संस्थापक सर सोराबजी एन. पोचखानवाला को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों ने कई सम्मानित ग्राहकों को सम्मानित किया। जिन प्रमुख ग्राहकों को सम्मानित किया गया, उनमें अचिन बनर्जी, शिशिर अग्रवाल, संजीव पोद्दार, अखिलेश्वर वर्मा, तुलसी पटेल, निशांत पटेल, डॉ. टी. पी. जेठानी, राहुल इंदुरिया, संदीप खरे, दर्शनलाल और सौरभ सुंदरानी शामिल थे।
नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।




