भारत

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के लिए दिया निमंत्रण

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सौजन्य मुलाकात की और उन्हें वर्ष 2025 में छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकास, जनकल्याण और सांस्कृतिक गौरव कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रपति मुर्मू को छत्तीसगढ़ आने का निमंत्रण भी दिया। राष्ट्रपति मुर्मू ने छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के प्रयासों की सराहना की और राज्य की निरंतर प्रगति और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से भी मुलाकात की और उन्हें 5 नवंबर को नया रायपुर में आयोजित होने वाले राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया। उपराष्ट्रपति ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया।

नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
गले की खराश से तुरंत राहत: अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे सर्दियों में कपड़े सुखाने की टेंशन खत्म: बिना बदबू और फफूंदी के अपनाएं ये स्मार्ट हैक्स सनाय की पत्तियों का चमत्कार: कब्ज से लेकर पेट और त्वचा रोगों तक रामबाण पानी के नीचे बसाया गया अनोखा शहर—मैक्सिको का अंडरवाटर म्यूजियम बना दुनिया की नई हैरानी सुबह खाली पेट मेथी की चाय—छोटी आदत, बड़े स्वास्थ्य फायदे कई बीमारियों से बचाते हैं बेल के पत्ते