भारत
कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की हालत स्थिर

पेट की समस्या के चलते रविवार शाम को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराई गईं कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की हालत स्थिर है। सोमवार को अस्पताल की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष 78 वर्षीय सोनिया गांधी को रविवार शाम को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बयान के अनुसार, सर गंगा राम अस्पताल के प्रमुख डॉ. अजय स्वरूप ने बताया कि उन्हें पेट से संबंधित समस्या के चलते सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के तहत कल रात (रविवार) नौ बजे सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया।
YouTube channel Search – www.youtube.com/@mindfresh112 , www.youtube.com/@Mindfreshshort1
नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।




