रैपर बादशाह के ‘टटीरी’ गाने पर विवाद, गिरफ्तारी की तैयारी तेज
पंचकूला पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर की प्रक्रिया शुरू की, गाना सोशल मीडिया से हटाने का आदेश

Report | Chandigarh से सामने आई जानकारी के अनुसार मशहूर गायक और रैपर Badshah अपने नए गाने “टटीरी” को लेकर विवादों में घिरते दिखाई दे रहे हैं। मामले को गंभीर मानते हुए Panchkula पुलिस ने उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि उन्हें देश से बाहर जाने से रोका जा सके।
पुलिस ने बादशाह को पूछताछ के लिए पेश होने का नोटिस भी भेजा है। साथ ही उनकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बनाई गई हैं, जो संभावित स्थानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं।
बताया जा रहा है कि विवादित गाने के वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाने के लिए पुलिस ने नोटिस जारी किया था। इसके बाद यह गाना YouTube से भी हटा दिया गया। एक मार्च को रिलीज हुए इस गाने को कुछ ही दिनों में करीब 50 लाख से ज्यादा Views मिल चुके थे।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी के विदेश जाने की आशंका को देखते हुए उसके खिलाफ Lookout Circular जारी करने की कार्रवाई की जा रही है।
इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए बादशाह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा कि उनका संबंध हरियाणा से है और वे खुद को एक गर्वित हरियाणवी मानते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका किसी महिला या बच्चे के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करने का कोई इरादा नहीं था।
रैपर ने यह भी कहा कि वे हिप-हॉप संगीत शैली से जुड़े हैं, जहां गीतों में अक्सर प्रतिस्पर्धा का भाव दिखाई देता है। हालांकि उनका कहना है कि यह प्रतिस्पर्धा केवल कलाकारों के बीच होती है और किसी व्यक्ति या समाज के खिलाफ नहीं होती।
नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।




