भारतछत्तीसगढ़

CRPF जवान ने छुट्टी से पहले लगाई फांसी, गीदम कैंप में मची सनसनी

सोमवार सुबह जिले के गीदम थाना इलाके के जावंगा में 231वीं बटालियन हेडक्वार्टर में CRPF के एक जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक जवान की पहचान उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के रहने वाले जसवीर सिंह (46) के रूप में हुई है। खबरों के मुताबिक, जवान दो दिन बाद छुट्टी पर जाने वाला था, लेकिन उससे पहले ही उसने यह कदम उठा लिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और बटालियन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। जवान के परिवार को सूचित कर दिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए गीदम अस्पताल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि जवान हमेशा की तरह अपने डेली रूटीन में व्यस्त था। उसने किसी से कोई विवाद या तनाव नहीं बताया था। टीआई गीदम विजय पटेल ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए साथी जवानों से जानकारी जुटाई जा रही है।

नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अडूसा: प्राकृतिक औषधि जो सर्दी, खांसी, घाव और दर्द में देती है राहत शादी में पुरुष क्या चाहते हैं? सुंदरता से ज़्यादा ये 5 गुण रिश्ते को बनाते हैं मज़बूत परीक्षा में सही टाइम मैनेजमेंट और स्मार्ट टाइम टेबल कैसे करे सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने का देसी तरीका, घर पर बनाएं सेहत से भरपूर कांजी स्वाद भी सेहत भी: बयु/बबुआ खाने के फायदे जानकर आप भी इसे डाइट में ज़रूर शामिल करेंगे गले की खराश से तुरंत राहत: अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे