साइबर अपराधी रोजाना लोगो की जेब से करोड़ों रूपए चुरा रहे

INDIA : देश में साइबर अपराध के आंकड़े हैरान करने वाले हैं। आपकी गाढ़ी कमाई पर नजर गड़ाए साइबर ठगों ने पिछले साल लोगों को अपने जाल में फंसाकर 22,845.73 करोड़ रुपये लूट लिए। यह साल 2023 के मुकाबले 206 फीसदी ज्यादा है। यानी नागरिकों ने साइबर अपराधियों के हाथों हर महीने 190 करोड़ रुपये और रोजाना 63 करोड़ रुपये गंवाए। सरकार ने मंगलवार को संसद में यह जानकारी दी। गृह राज्य मंत्री बी. संजय कुमार ने लोकसभा को बताया कि 2023 में साइबर अपराधियों ने 7,465.18 करोड़ रुपये की ठगी की थी। उन्होंने बताया कि अब तक केंद्र सरकार द्वारा 9.42 लाख से अधिक सिम कार्ड और 2.63 लाख IMEI ब्लॉक किए जा चुके हैं।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि साइबर अपराध के मामलों में एक साल में लगभग 12 लाख की वृद्धि हुई है। वर्ष 2024 में 36,37,288 मामले दर्ज किए गए। वहीं, 2023 में साइबर अपराध की 24,42,978 घटनाएँ दर्ज की गईं। वर्ष 2022 में साइबर अपराध के 10,29,026 मामले दर्ज किए गए, जो 2023 की तुलना में 55.15% कम है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि वित्तीय धोखाधड़ी और साइबर अपराध को रोकने के लिए शुरू की गई सिटीजन फाइनेंशियल साइबर फ्रॉड रिपोर्टिंग एंड मैनेजमेंट सिस्टम पर 17.82 लाख से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं। इससे 5,489 करोड़ रुपये से अधिक की राशि की बचत हुई है।
नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।




