भारत

दूरसंचार विभाग ने राष्ट्रीय दूरसंचार नीति से संबंधित मसौदा दस्तावेज़ जारी किया,मिलेगी नौकरियां

इंडिया : सरकारी नीतियों और इंटरनेट की लगातार बढ़ती पहुँच के बल पर देश दूरसंचार क्षेत्र में बहुत तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। राष्ट्रीय दूरसंचार नीति (एनटीपी) दुनिया के दूसरे सबसे बड़े दूरसंचार बाजार की गति बढ़ाने में मददगार साबित हो सकती है। सरकार को उम्मीद है कि इस नीति की मदद से 2030 तक देश के दूरसंचार क्षेत्र में हर साल 1 लाख करोड़ रुपये का निवेश आएगा। साथ ही 10 लाख नए रोज़गार के अवसर भी पैदा होंगे।

दूरसंचार विभाग ने गुरुवार को राष्ट्रीय दूरसंचार नीति के संबंध में जारी एक मसौदे में कहा कि एनटीपी-25 का लक्ष्य 2030 तक दूरसंचार क्षेत्र में विभिन्न रणनीतिक उद्देश्यों को पूरा करना है। इनमें देश के सकल घरेलू उत्पाद में दूरसंचार क्षेत्र के योगदान को दोगुना करने के साथ-साथ सभी के लिए सार्वभौमिक और सार्थक कनेक्टिविटी प्रदान करना और सालाना 1 लाख करोड़ रुपये का निवेश प्राप्त करना शामिल है।

विभाग ने कहा कि इस नीति का उद्देश्य भारत को न केवल डिजिटल तकनीकों का एक अग्रणी उपभोक्ता बनाना है, बल्कि दूरसंचार उत्पादों, सेवाओं और समाधानों का एक विश्वसनीय वैश्विक प्रदाता भी बनाना है। मसौदे के अनुसार, एनटीपी-25 भारत को दुनिया के लिए दूरसंचार उत्पादों का पसंदीदा निर्माता बनाने की दिशा में काम करेगा। यह स्मार्ट शहरों, उद्योग 4.0, ग्रामीण ब्रॉडबैंड, आपातकालीन प्रतिक्रिया और डिजिटल कार्य में उभरते उपयोग के मामलों को स्थायी रूप से समर्थन देने के लिए अनुसंधान, कार्यबल कौशल विकास, बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण और प्रभावी स्पेक्ट्रम प्रबंधन में निवेश का एक व्यापक रोडमैप प्रस्तुत करता है।

नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अडूसा: प्राकृतिक औषधि जो सर्दी, खांसी, घाव और दर्द में देती है राहत शादी में पुरुष क्या चाहते हैं? सुंदरता से ज़्यादा ये 5 गुण रिश्ते को बनाते हैं मज़बूत परीक्षा में सही टाइम मैनेजमेंट और स्मार्ट टाइम टेबल कैसे करे सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने का देसी तरीका, घर पर बनाएं सेहत से भरपूर कांजी स्वाद भी सेहत भी: बयु/बबुआ खाने के फायदे जानकर आप भी इसे डाइट में ज़रूर शामिल करेंगे गले की खराश से तुरंत राहत: अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे