मनोरंजन
धर्मेंद्र को मिली अस्पताल से छुट्टी, अब घर पर करेंगे स्वास्थ्य लाभ

Mumbai / बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को बुधवार सुबह दक्षिण मुंबई स्थित ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी मिल गई और अब वह घर पर ही स्वास्थ्य लाभ करेंगे। उनके स्वास्थ्य को लेकर तमाम अटकलों के बीच उनके परिवार और डॉक्टर ने यह जानकारी दी। धर्मेंद्र (89) को कुछ दिन पहले कुछ जाँचों के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था और आज उन्हें छुट्टी दे दी गई। हालाँकि, उनके परिवार और अस्पताल के अधिकारियों ने इन जाँचों या उनकी स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। धर्मेंद्र के परिवार ने एक बयान जारी कर ‘निजता का सम्मान’ करने का अनुरोध किया है और लोगों से उनके प्रति सम्मान दिखाने की अपील की है, उन्हें याद दिलाते हुए कि ‘वह आपसे प्यार करते हैं’।
नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।




