बिजली बिना तार के हवा से पहुंचेगी: फिनलैंड के वैज्ञानिकों ने खोजी ‘एकॉस्टिक वायर’ तकनीक

फिनलैंड के वैज्ञानिकों ने हवा के ज़रिए बिना तार के बिजली पहुंचाने का एक तरीका खोज लिया है। इसका मतलब है कि भविष्य में बिजली के उपकरण बिना तारों के चल पाएंगे। बिना किसी तार या केबल के बिजली पहुंचाने के इस प्रयोग में साउंड वेव्स, लेज़र बीम और रेडियो फ्रीक्वेंसी का इस्तेमाल किया गया। यह टेक्नोलॉजी भविष्य में हमारे घरों, फैक्ट्रियों और गैजेट्स को पूरी तरह से बदल सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हवा के ज़रिए बिना तार के बिजली पहुंचाने का यह कमाल हेलसिंकी यूनिवर्सिटी और ओउलू यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने किया है।
इन वैज्ञानिकों ने हवा के ज़रिए बिजली पहुंचाने के लिए अल्ट्रासोनिक साउंड वेव्स और रेडियो वेव्स को मिलाया। इस टेक्नोलॉजी को एकॉस्टिक वायर कहा जाता है, जिसका मतलब है आवाज़ से बना एक अदृश्य तार। यह टेक्नोलॉजी हाई-फ्रीक्वेंसी अल्ट्रासोनिक साउंड का इस्तेमाल करके हवा में एक रास्ता बनाती है, जिस पर बिजली सुरक्षित रूप से चल सकती है। यही वजह है कि इस तकनीक का इस्तेमाल करके बिना किसी तार के उपकरणों तक बिजली पहुंचाई जा सकती है। हालांकि यह टेक्नोलॉजी जादू जैसी लग सकती है, लेकिन यह विज्ञान के नियमों का उल्लंघन नहीं करती है।
नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।




