भारत

हाथी-ड्रैगन टैंगो नृत्य भारत और चीन के लिए सही विकल्प है: जिनपिंग

द्रौपदी मुर्मू ने कहा, द्विपक्षीय संबंध दुनिया के लिए फायदेमंदचीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक संदेश में भारत और चीन के बीच साझेदारी को आपसी उपलब्धियों के लिए जरूरी बताया। उन्होंने मौलिक हितों के लिए हाथी-ड्रैगन टैंगो (दक्षिण अमेरिकी नृत्य) करने की जरूरत पर भी जोर दिया। चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रपति शी, उनकी समकक्ष द्रौपदी मुर्मू और चीन के पीएम ली केकियांग ने भी पीएम नरेंद्र मोदी के साथ इस अवसर पर बधाई संदेशों का आदान-प्रदान किया।मुर्मू ने अपने संदेश में कहा कि एक स्थिर, पूर्वानुमानित और मैत्रीपूर्ण द्विपक्षीय संबंध दोनों देशों और दुनिया को लाभान्वित करेंगे। यह घटनाक्रम पूर्वी लद्दाख में सैन्य गतिरोध के कारण 4 साल से रुके हुए संबंधों को फिर से स्थापित करने के प्रयासों के बीच हुआ है।

मुर्मू को एक संदेश में राष्ट्रपति शी ने कहा, भारत और चीन दोनों प्राचीन सभ्यताएं, प्रमुख विकासशील देश और वैश्विक दक्षिण के महत्वपूर्ण सदस्य हैं और खुद को आधुनिक बना रहे हैं।सीमा पर शांति और विकास जरूरी हैचीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा, दोनों पक्ष दोनों नेताओं की सहमति को लागू कर रहे हैं और सहयोग को बढ़ावा दे रहे हैं। इसके उपयोगी परिणाम भी मिल रहे हैं। उन्होंने कहा, दोनों देशों को प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर संवाद और समन्वय को भी गहरा करना चाहिए।प्रयास निर्णायक चरण में हैं। शी ने कहा, भारत-चीन संबंधों का विकास दर्शाता है कि दोनों पक्षों के लिए साझेदार बनना और ड्रैगन एलीफेंट टैंगो को साकार करना सही विकल्प है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
स्वाद भी सेहत भी: बयु/बबुआ खाने के फायदे जानकर आप भी इसे डाइट में ज़रूर शामिल करेंगे गले की खराश से तुरंत राहत: अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे सर्दियों में कपड़े सुखाने की टेंशन खत्म: बिना बदबू और फफूंदी के अपनाएं ये स्मार्ट हैक्स सनाय की पत्तियों का चमत्कार: कब्ज से लेकर पेट और त्वचा रोगों तक रामबाण पानी के नीचे बसाया गया अनोखा शहर—मैक्सिको का अंडरवाटर म्यूजियम बना दुनिया की नई हैरानी सुबह खाली पेट मेथी की चाय—छोटी आदत, बड़े स्वास्थ्य फायदे