भारत

ब्लैकमेलिंग से तंग आकर छात्रा ने की आत्मदाह, ओडिशा में 25 दिन में तीसरी घटना

ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में प्रेमी की ब्लैकमेलिंग से परेशान एक और कॉलेज छात्रा ने अपने घर में आत्मदाह कर लिया। राज्य में 25 दिनों के भीतर किसी महिला के जलने से मरने की यह तीसरी घटना है। ताजा घटना पट्टामुंडई थाना क्षेत्र के काठियापाड़ा गांव की है। छात्रा के पिता ने बताया कि बुधवार को जब उनकी बेटी घर पर अकेली थी, तब उसने अपने शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा ली। उन्होंने दावा किया कि उनकी बेटी का एक व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध था और वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था, जिससे वह तनाव में थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी ने छह महीने पहले इस संबंध में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने इसे नजरअंदाज कर दिया। उन्होंने कहा, पुलिस ने मेरी बेटी को केवल उसका नंबर ब्लॉक करने की सलाह दी। केंद्रपाड़ा के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ कटारिया ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और कहा, मैंने शव देखा है और परिवार के सदस्यों से बात की है। मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन जांच पूरी तरह से निष्पक्ष होगी। ओडिशा में करीब एक महीने में किसी महिला के जलने से मरने की यह तीसरी घटना है।

नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अडूसा: प्राकृतिक औषधि जो सर्दी, खांसी, घाव और दर्द में देती है राहत शादी में पुरुष क्या चाहते हैं? सुंदरता से ज़्यादा ये 5 गुण रिश्ते को बनाते हैं मज़बूत परीक्षा में सही टाइम मैनेजमेंट और स्मार्ट टाइम टेबल कैसे करे सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने का देसी तरीका, घर पर बनाएं सेहत से भरपूर कांजी स्वाद भी सेहत भी: बयु/बबुआ खाने के फायदे जानकर आप भी इसे डाइट में ज़रूर शामिल करेंगे गले की खराश से तुरंत राहत: अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे