भारत

राजस्थान में SIR के बाद जारी Final मतदाता सूची, 31 लाख से ज्यादा नाम हटे

Senior Reporter India | राजस्थान में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान पूरा होने के बाद शनिवार को नई अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई। इस प्रक्रिया के दौरान 31 लाख से अधिक नाम सूची से बाहर कर दिए गए। अब राज्य में कुल 5,15,19,929 मतदाता पंजीकृत हैं।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, 27 अक्टूबर 2025 को जारी सूची में 5,46,56,215 मतदाता दर्ज थे। पुनरीक्षण अभियान के दौरान 41,84,891 नामों को Draft सूची में शामिल नहीं किया गया। इसके बाद 16 दिसंबर 2025 को प्रकाशित ड्राफ्ट सूची में मतदाताओं की संख्या घटकर 5,04,71,324 रह गई थी।

ड्राफ्ट सूची जारी होने के बाद प्राप्त दावों और आपत्तियों की समीक्षा की गई। इस दौरान 12,91,365 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए, जबकि 2,42,760 नाम हटाए गए। अंततः 21 फरवरी को जारी अंतिम सूची में कुल 5,15,19,929 मतदाता दर्ज किए गए, जो अक्टूबर 2025 की तुलना में 31,36,286 कम हैं।

आयोग के अनुसार, अंतिम सूची में 2,69,57,881 पुरुष और 2,45,61,486 महिला मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा 562 ट्रांसजेंडर मतदाता भी पंजीकृत हैं। SIR प्रक्रिया के बाद कुल मिलाकर 10,48,605 मतदाताओं की शुद्ध वृद्धि दर्ज की गई, जो लगभग 2.08 प्रतिशत है।

जिलावार आंकड़ों पर नजर डालें तो जयपुर में 3.45 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। फलौदी में 3.22 प्रतिशत, भरतपुर में 2.78 प्रतिशत, सिरोही में 2.72 प्रतिशत और बूंदी में 2.71 प्रतिशत मतदाताओं की वृद्धि दर्ज की गई है।

चुनाव आयोग का कहना है कि यह पुनरीक्षण अभियान मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाने के उद्देश्य से चलाया गया था, ताकि आगामी चुनावों में पारदर्शिता और शुद्धता सुनिश्चित की जा सके।

नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अडूसा: प्राकृतिक औषधि जो सर्दी, खांसी, घाव और दर्द में देती है राहत शादी में पुरुष क्या चाहते हैं? सुंदरता से ज़्यादा ये 5 गुण रिश्ते को बनाते हैं मज़बूत परीक्षा में सही टाइम मैनेजमेंट और स्मार्ट टाइम टेबल कैसे करे सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने का देसी तरीका, घर पर बनाएं सेहत से भरपूर कांजी स्वाद भी सेहत भी: बयु/बबुआ खाने के फायदे जानकर आप भी इसे डाइट में ज़रूर शामिल करेंगे गले की खराश से तुरंत राहत: अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे