भारतछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में चार महीने की Revision प्रक्रिया के बाद जारी हुई Final वोटर लिस्ट

Senior Reporter India | छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) की लंबी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शनिवार को नई फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी गई। करीब चार महीने चले इस अभियान के दौरान राज्य की मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर संशोधन किए गए।

अभियान शुरू होने से पहले राज्य में कुल 2,12,30,737 मतदाता दर्ज थे। सत्यापन प्रक्रिया के तहत 1,84,95,920 मतदाताओं से गणना फॉर्म प्राप्त हुए, जिन्हें डिजिटल रूप में सुरक्षित किया गया। इसके बाद जारी ड्राफ्ट सूची में इन्हीं 1,84,95,920 नामों को शामिल किया गया था।

पुनरीक्षण के दौरान कुल 24.99 लाख नाम मतदाता सूची से हटाए गए। ड्राफ्ट सूची जारी होने के बाद प्राप्त दावों और आपत्तियों की सुनवाई की गई। जांच और निस्तारण की प्रक्रिया पूरी होने पर 3,43,801 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए, जबकि 1,08,807 नामों को हटाया गया।

इन सभी संशोधनों के बाद अब अंतिम मतदाता सूची में कुल 1,87,30,914 वोटर्स पंजीकृत हैं। यानी ड्राफ्ट सूची के प्रकाशन के बाद फाइनल सूची में 2,34,994 मतदाताओं (लगभग 1.27 प्रतिशत) की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

चुनाव आयोग के अधिकारियों के अनुसार, यह विशेष अभियान मतदाता सूची को अधिक सटीक और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से चलाया गया था, ताकि आगामी चुनावों में सही और अपडेटेड डाटा उपलब्ध रहे।

नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अडूसा: प्राकृतिक औषधि जो सर्दी, खांसी, घाव और दर्द में देती है राहत शादी में पुरुष क्या चाहते हैं? सुंदरता से ज़्यादा ये 5 गुण रिश्ते को बनाते हैं मज़बूत परीक्षा में सही टाइम मैनेजमेंट और स्मार्ट टाइम टेबल कैसे करे सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने का देसी तरीका, घर पर बनाएं सेहत से भरपूर कांजी स्वाद भी सेहत भी: बयु/बबुआ खाने के फायदे जानकर आप भी इसे डाइट में ज़रूर शामिल करेंगे गले की खराश से तुरंत राहत: अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे