फ़िनलैंड का फुली फंडेड समर प्रोग्राम 2026, स्टूडेंट्स के लिए रिसर्च का गोल्डन मौका

अंतर्राष्ट्रीय पहल: फ़िनलैंड में आल्टो साइंस इंस्टीट्यूट (ASCI) अपने इंटरनेशनल समर प्रोग्राम 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। यह दुनिया भर के छात्रों के लिए एक फंडेड समर प्रोग्राम है। यह प्रोग्राम अंडरग्रेजुएट और ग्रेजुएट छात्रों को तीन महीने के रिसर्च प्रोग्राम में भाग लेने और विभिन्न रिसर्च प्रोजेक्ट्स पर काम करने का अवसर देता है।
यह प्रोग्राम 12 हफ़्ते तक चलेगा। चुने गए उम्मीदवारों को संबंधित रिसर्च ग्रुप द्वारा फुल-टाइम रिसर्च असिस्टेंट के रूप में नियुक्त किया जाएगा, जहाँ वे प्रोफेसरों, पोस्टडॉक्स और अन्य छात्रों के साथ काम करेंगे। इस प्रोग्राम में हवाई किराया, पेड लीव, प्रति माह 2000 यूरो से ज़्यादा का स्टाइपेंड, रहने की जगह और अन्य फायदे शामिल हैं। आवेदक 31 जनवरी, 2026 तक ऑफिशियल लिंक tinyurl.com/zreh4jks के ज़रिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।




