इंडिगो के विमान में आग, पायलट ने किया मेडे कॉल

Ahmedabad: दीव जा रहे इंडिगो के एक विमान के इंजन में बुधवार को उड़ान भरने से ठीक पहले आग लग गई। विमान में सवार सभी 60 यात्री सुरक्षित हैं। हादसा सुबह करीब 11:15 बजे हुआ। विमान रनवे पर टेकऑफ की तैयारी कर रहा था, पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को इमरजेंसी मेडे कॉल भेजा और उड़ान रोक दी गई। यात्रियों को तुरंत बाहर निकाल लिया गया। घटना की जांच जारी है। इंडिगो के प्रवक्ता ने बताया कि अहमदाबाद से दीव जाने वाली उड़ान 6E-7966 को तकनीकी खराबी के कारण टेकऑफ से ठीक पहले रोक दिया गया था। मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करते हुए, पायलटों ने अधिकारियों को सूचित किया और विमान को वापस ले जाया गया। एक दिन पहले ही तकनीकी खराबी के कारण दो विमान रोके गए थे: हांगकांग से एयर इंडिया की उड़ान-315 की सहायक बिजली इकाई में मंगलवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने के तुरंत बाद आग लग गई थी विमान में 160 यात्री सवार थे।
नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।




