बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना देशद्रोह मामले में घोषित भगोड़ा, CID ने जारी किया नोटिस

बांग्लादेश के क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) ने एक नोटिस जारी किया है, जिसमें “जॉय बांग्ला ब्रिगेड” प्लेटफॉर्म से जुड़े देशद्रोह के एक केस में अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना और 260 अन्य लोगों को भगोड़ा घोषित किया गया है। ढाका ट्रिब्यून के अनुसार, CID के स्पेशल सुपरिटेंडेंट जसीम उद्दीन खान के साइन वाला यह नोटिस शुक्रवार को ढाका मेट्रोपॉलिटन कोर्ट के आदेश के बाद जारी किया गया। CID ने बांग्लादेश होम मिनिस्ट्री की मंज़ूरी से क्रिमिनल प्रोसीजर कोड के सेक्शन 196 के तहत देशद्रोह की जांच शुरू की है।
जांच के दौरान, यह पता चला कि “जॉय बांग्ला ब्रिगेड” नाम के एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देश और विदेश में वैध सरकार को अस्थिर करने और गिराने की साज़िश रचने के लिए किया जा रहा था। इसका मुख्य मकसद वैध सरकार को गिराना बताया गया था। जांच पूरी होने पर, CID ने शेख हसीना समेत 286 लोगों के खिलाफ चार्जशीट फाइल की। यह पब्लिक नोटिस शुक्रवार को दो बड़े बांग्लादेशी अखबारों में भी छपा था। इससे पहले, ढाका मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट-17 के जज अरिफुल इस्लाम ने गुरुवार को अखबारों में नोटिस छपवाने का आदेश दिया था, जिसमें शेख हसीना और 260 अन्य लोगों को फरार घोषित किया गया था।
नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।




