
छत्तीसगढ़ : पूर्व रक्षा सचिव और छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त का बुधवार 2 जुलाई को निधन हो गया। उनका दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा था। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। दत्त अपने लंबे कार्यकाल के दौरान उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रहे। गुरुवार को दिल्ली छावनी स्थित बरार स्क्वायर श्मशान घाट पर उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जाएगा। वे रक्षा सचिव और (डिप्टी एनएसए) के पद पर भी रहे। दत्त मध्य प्रदेश कैडर के 1969 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी भी थे।शेखर दत्त छत्तीसगढ़ के चौथे राज्यपाल थे। उनका कार्यकाल 2 जनवरी 2010 से 1 जुलाई 201 तक था। मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में शोक संदेश पोस्ट किया और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद किया।
YouTube channel Search – www.youtube.com/@mindfresh112 , www.youtube.com/@Mindfreshshort1
नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।




