नौकरी

सहायक संचालक भर्ती के लिए 8 तक भरे जाएंगे फॉर्म

रायपुर: उद्योग विभाग में सहायक संचालक की भर्ती होगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। 8 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। फॉर्म में त्रुटि सुधार 9 से 11 अप्रैल तक किया जा सकेगा। कुल 30 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। सहायक संचालक के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी भी विषय में इंजीनियरिंग डिग्री या औद्योगिक रसायन, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, भौतिक विज्ञान, रसायन शास्त्र में स्नातकोत्तर या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीए या पीजीडीएम है। आवेदक की आयु 1 जनवरी 2025 को 21 से 30 वर्ष होनी चाहिए। स्थानीय निवासियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष में 5 वर्ष की छूट दी गई है। इस तरह अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है। विस्तृत जानकारी सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अडूसा: प्राकृतिक औषधि जो सर्दी, खांसी, घाव और दर्द में देती है राहत शादी में पुरुष क्या चाहते हैं? सुंदरता से ज़्यादा ये 5 गुण रिश्ते को बनाते हैं मज़बूत परीक्षा में सही टाइम मैनेजमेंट और स्मार्ट टाइम टेबल कैसे करे सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने का देसी तरीका, घर पर बनाएं सेहत से भरपूर कांजी स्वाद भी सेहत भी: बयु/बबुआ खाने के फायदे जानकर आप भी इसे डाइट में ज़रूर शामिल करेंगे गले की खराश से तुरंत राहत: अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे