इस अंक पर गणेश जी की विशेष कृपा होती है
अंक ज्योतिष में 1 से लेकर 9 तक कुल मूलांक होते हैं, जिसमें हर मूलांक का अपना महत्व होता है। व्यक्ति का मूलांक उसकी जन्म तिथि से निर्धारित होता है, उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म किसी महीने की 17 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 8 माना जाएगा क्योंकि 1 और 7 को जोड़ने पर 8 आता है।

हिंदू धर्म में भगवान गणेश को शुभता का कारक और बुद्धि-विवेक का देवता माना जाता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस मूलांक वालों को भगवान गणेश की विशेष कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं उस मूलांक के बारे में। आज हम बात कर रहे हैं गणेश जी के प्रिय मूलांक 5 की। अंक ज्योतिष के अनुसार जिस भी व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को होता है उसका मूलांक 5 माना जाता है। इस मूलांक के ग्रह स्वामी बुध देव माने जाते हैं।
साथ ही इस अंक को भगवान गणेश की विशेष कृपा प्राप्त होती है, जिसके कारण इन्हें बहुत भाग्यशाली माना जाता है। गणेश जी की कृपा से ये लोग बुद्धिमान और ज्ञानी होते हैं। साथ ही इनकी तर्क शक्ति भी बहुत अच्छी होती है।यह है स्वभाव की खासियतअगर बात करें तो इनका स्वभाव बहुत ही मिलनसार होता है। साथ ही ये बहुत भावुक भी होते हैं। इसी वजह से ये लोग जल्दी दोस्त बना लेते हैं। ये लोग बहुत ही मृदुभाषी भी होते हैं, जिसके कारण इनके आस-पास के लोग इनकी ओर आकर्षित होते हैं।
साथ ही इस अंक के लोग कोई भी जोखिम लेने से नहीं डरते हैं, जिसके कारण ये अपने कार्यक्षेत्र में भी खूब तरक्की हासिल करते हैं।हर क्षेत्र में लाभ इस अंक के लोग अगर नौकरी करते हैं तो अपनी बुद्धि के बल पर वहां भी तरक्की पाते हैं और अगर ये व्यापार करते हैं तो वहां भी इन्हें जबरदस्त लाभ मिलता है। इसके साथ ही ये लोग बिना घबराए हर परिस्थिति का डटकर सामना करते हैं और जल्द ही उस परिस्थिति से बाहर निकल आते हैं। इसके साथ ही ये लोग अपनी मेहनत के दम पर जीवन में खूब पैसा कमाते हैं और इन्हें कभी भी पैसों की कोई समस्या नहीं आती है।