व्यापार

सोना-चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, निवेशकों की सेफ-हेवन दौड़ ने बढ़ाई चमक

Senior Reporter India | नई दिल्ली। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतें लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। गुरुवार को राजधानी दिल्ली में चांदी की कीमत में जोरदार उछाल देखने को मिला, जहां यह ₹19,500 की बढ़त के साथ इतिहास में पहली बार ₹4 लाख का स्तर पार करते हुए ₹4,04,500 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

वहीं सोने ने भी निवेशकों को चौंका दिया। सोने के भाव में ₹12,000 की तेजी दर्ज की गई और यह ₹1.83 लाख प्रति दस ग्राम के अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर बंद हुआ। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक, चांदी में यह लगातार चौथा सत्र है जब तेजी का रुख बना हुआ है।

विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक बाजारों में मजबूत तेजी, डॉलर की कमजोरी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के चलते निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं। इसी कारण सोना और चांदी सेफ-हेवन एसेट के रूप में एक बार फिर केंद्र में आ गए हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुओं ने नया इतिहास रचा। सोना $177.14 की उछाल के साथ $5,595 प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जबकि स्पॉट सिल्वर $3.59 चढ़कर $120 प्रति औंस के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया।

पिछले चार कारोबारी सत्रों में चांदी की कीमत कुल ₹84,000 तक बढ़ चुकी है, जबकि सोना करीब ₹26,000 महंगा हो गया है। गौरतलब है कि 23 जनवरी को सोना ₹1.57 लाख प्रति दस ग्राम और चांदी ₹3.20 लाख प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई थी।

नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अडूसा: प्राकृतिक औषधि जो सर्दी, खांसी, घाव और दर्द में देती है राहत शादी में पुरुष क्या चाहते हैं? सुंदरता से ज़्यादा ये 5 गुण रिश्ते को बनाते हैं मज़बूत परीक्षा में सही टाइम मैनेजमेंट और स्मार्ट टाइम टेबल कैसे करे सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने का देसी तरीका, घर पर बनाएं सेहत से भरपूर कांजी स्वाद भी सेहत भी: बयु/बबुआ खाने के फायदे जानकर आप भी इसे डाइट में ज़रूर शामिल करेंगे गले की खराश से तुरंत राहत: अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे