सोने ने बनाया नया रिकॉर्ड, चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल

Senior Reporter India: देश की राजधानी में बुधवार को कीमती धातुओं के दामों में लगातार तेजी देखने को मिली। सोना और चांदी दोनों ही नई ऊँचाइयों को छूते नजर आए। चांदी की कीमतों में तीसरे दिन भी मजबूती बनी रही और इसमें 15,000 रुपये यानी करीब 4.05 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके बाद चांदी का भाव बढ़कर 3,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गया।
वहीं, बुलियन बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी तेज़ी के साथ आगे बढ़ा। सोने के दामों में 5,000 रुपये या लगभग तीन प्रतिशत की छलांग लगी, जिससे इसका भाव 1,71,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) के अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुँच गया। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक संकेतों और निवेशकों की बढ़ती रुचि के चलते कीमती धातुओं में यह मजबूती बनी हुई है।
नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।




