भारत

ग्रेटर नोएडा निक्की मर्डर केस: पति, सास, ससुर और जेठ 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

ग्रेटर नोएडा में निक्की हत्याकांड में एक के बाद एक बड़े खुलासे हो रहे हैं। इस बीच, अब अदालत ने निक्की की सास, ससुर और देवर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। निक्की हत्याकांड में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले अदालत ने आरोपी पति विपिन भाटी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। इस सनसनीखेज हत्याकांड में अब यह बात सामने आई है कि आरोपी पति विपिन अपनी पत्नी और साली के इंस्टाग्राम इस्तेमाल करने से नाखुश था। सोसायटी के लोग इंस्टाग्राम इस्तेमाल करने पर दोनों पर भद्दे कमेंट्स करते थे। दोनों बहनों को सोशल मीडिया पर रील बनाने का शौक था। इसी वजह से कंचन रोजाना मेकओवर नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर रील बनाकर वीडियो और फोटो पोस्ट करती थी। मृतका निक्की की बड़ी बहन कंचन का आरोप है कि गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे उसकी सास दया और देवर विपिन ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि सास दया ने हाथ में ज्वलनशील पदार्थ लेकर विपिन को थमा दिया। विपिन ने उसे पीड़िता की बहन निक्की पर उड़ेल दिया। साथ ही, उन्होंने बहन की गर्दन पर भी वार किया। उसे बेरहमी से पीटा गया, जिसके बाद उसकी बहन बेहोश हो गई।

आरोपियों ने उसे जिंदा जला दिया। इस मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों में निक्की की सास, ससुर, देवर और पति शामिल हैं। सबसे पहले पति विपिन भाटी को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद निक्की की सास दया भाटी को गिरफ्तार किया गया। फिर निक्की के देवर रोहित भाटी और ससुर सत्यवीर भाटी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। निक्की की बड़ी बहन कंचन मेकओवर आर्टिस्ट हैं। वह अपने ससुराल के दूसरे फ्लोर पर ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। कंचन, कंचन मेकओवर नाम से इंस्टाग्राम अकाउंट चलाती हैं। इस इंस्टाग्राम अकाउंट पर 49.5 हजार फॉलोअर्स हैं। कंचन अपनी बहन के हक की लड़ाई के लिए लगातार इंस्टाग्राम पर आवाज उठा रही हैं। परिवार वालों का कहना है कि दोनों बहनें इसी इंस्टाग्राम पर ज्यादा पोस्ट करती थीं। निक्की के पर्सनल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कम फॉलोअर्स थे।

वह इस हैंडल का इस्तेमाल करती थीं। विक्की का दावा है कि निक्की ने खुद को आग लगाई। विपिन ने अपने बचाव में कहा कि उनका और उनके परिवार का निक्की की मौत से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने दावा किया कि निक्की ने खुद को तब आग लगाई जब वह और उनके पिता घर पर नहीं थे, जबकि निक्की की बहन कंचन ने घटना का वीडियो बनाया था। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कथित तौर पर, निक्की के छोटे बेटे ने अपने पिता और दादी को अपनी मां को पीटते और फिर उसे जिंदा जलाते हुए देखा। निक्की के परिवार ने आरोप लगाया है कि जलाने से पहले उस पर ज्वलनशील पदार्थ डाला गया था। निक्की की शादी 2016 में हुई थी।

नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
स्वाद भी सेहत भी: बयु/बबुआ खाने के फायदे जानकर आप भी इसे डाइट में ज़रूर शामिल करेंगे गले की खराश से तुरंत राहत: अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे सर्दियों में कपड़े सुखाने की टेंशन खत्म: बिना बदबू और फफूंदी के अपनाएं ये स्मार्ट हैक्स सनाय की पत्तियों का चमत्कार: कब्ज से लेकर पेट और त्वचा रोगों तक रामबाण पानी के नीचे बसाया गया अनोखा शहर—मैक्सिको का अंडरवाटर म्यूजियम बना दुनिया की नई हैरानी सुबह खाली पेट मेथी की चाय—छोटी आदत, बड़े स्वास्थ्य फायदे