विश्व

अमेरिका जाने की कोशिश में फंसा गुजराती दंपती, अज़रबैजान में बंधक बनाकर मांगी फिरौती

Senior Reporter India | आणंद (गुजरात) से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। अमेरिका पहुंचने की कोशिश कर रहा एक दंपती अज़रबैजान में अपहरण का शिकार हो गया। विदेश मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद ध्रुव पटेल और उनकी पत्नी दीपिका को सुरक्षित रिहा करा लिया गया।

आणंद के सांसद मितेश पटेल ने मंगलवार को जानकारी दी कि दंपती को किडनैपर्स ने फिरौती के लिए बंधक बनाया था और रकम न चुकाने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। बताया गया है कि यह कपल एजेंट्स के माध्यम से अवैध रास्ते से अमेरिका जाने की कोशिश कर रहा था।

दो दिन पहले घटना की सूचना मिलने पर परिजनों ने सांसद से संपर्क किया। इसके बाद मितेश पटेल ने नई दिल्ली में विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात कर मामले में तत्काल दखल देने का अनुरोध किया। विदेश मंत्रालय की सक्रियता और Indian Embassy की मदद से दंपती को 24 घंटे के भीतर अज़रबैजान की राजधानी बाकू से सुरक्षित छुड़ा लिया गया।

सांसद ने युवाओं से अपील की है कि वे विदेश जाने के लिए गैर-कानूनी और जोखिम भरे रास्तों का सहारा न लें, क्योंकि इससे जान-माल का खतरा बढ़ जाता है।

नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अडूसा: प्राकृतिक औषधि जो सर्दी, खांसी, घाव और दर्द में देती है राहत शादी में पुरुष क्या चाहते हैं? सुंदरता से ज़्यादा ये 5 गुण रिश्ते को बनाते हैं मज़बूत परीक्षा में सही टाइम मैनेजमेंट और स्मार्ट टाइम टेबल कैसे करे सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने का देसी तरीका, घर पर बनाएं सेहत से भरपूर कांजी स्वाद भी सेहत भी: बयु/बबुआ खाने के फायदे जानकर आप भी इसे डाइट में ज़रूर शामिल करेंगे गले की खराश से तुरंत राहत: अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे