व्यापार
मध्य-पूर्व तनाव से शेयर बाजार में भारी गिरावट
कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और विदेशी निवेशकों की बिकवाली से घरेलू बाजार पर दबाव, निवेशकों की संपत्ति में भारी कमी।

Report.| नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर भारतीय Stock Market पर साफ दिखाई दिया। कच्चे तेल की कीमतों में अचानक तेजी आने से बुधवार को घरेलू शेयर बाजारों में तेज गिरावट दर्ज की गई। कारोबार के अंत में Sensex लगभग 1,342 अंक टूटकर 77,000 के नीचे बंद हुआ। वहीं निफ्टी 394.75 अंक फिसलकर 23,866.85 के स्तर पर आ गया।
बाजार में यह गिरावट मुख्य रूप से विदेशी निवेशकों द्वारा पूंजी निकालने और बड़े बैंकिंग शेयरों में हुई भारी बिकवाली के कारण देखी गई। दिनभर बाजार में दबाव बना रहा और ज्यादातर सेक्टर लाल निशान में बंद हुए।
इस गिरावट का असर निवेशकों की संपत्ति पर भी पड़ा। बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण करीब 5.14 लाख करोड़ रुपये घटकर लगभग 441.90 लाख करोड़ रुपये रह गया।
नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।




