सीमा पर ‘प्रचंड’ संग ऐतिहासिक उड़ान: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रचा नया कीर्तिमान

India।/ Report. जयपुर/जैसलमेर। भारत-पाक सीमा के समीप राजस्थान के जैसलमेर जिले में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वदेशी हल्के लड़ाकू हेलिकॉप्टर HAL Light Combat Helicopter Prachand ‘प्रचंड’ में उड़ान भरकर इतिहास रच दिया। भारतीय सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर ने ऑलिव ग्रीन वर्दी और हेलमेट धारण कर सह-पायलट की भूमिका निभाई।
इस ऐतिहासिक कदम के साथ वह अटैक हेलिकॉप्टर में उड़ान भरने वाली देश की पहली राष्ट्रपति बन गईं। उड़ान के दौरान उन्होंने ‘प्रचंड’ को आत्मनिर्भर भारत की ताकत का प्रतीक बताया। राष्ट्रपति ने संदेश दिया कि यह हेलिकॉप्टर स्वदेशी तकनीक और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की सशक्त मिसाल है। उन्होंने जैसलमेर के आसमान से देश के वीर जवानों को सलाम करते हुए कृतज्ञता व्यक्त की और “जय हिंद, जय भारत” का संदेश दिया।
उड़ान के दौरान हेलिकॉप्टर पोकरण फायरिंग रेंज के ऊपर से भी गुजरा, जहां भारतीय वायुसेना ने अपना शक्ति प्रदर्शन ‘वायु शक्ति’ आयोजित किया था। इससे पहले एयर मार्शल एपी सिंह ने एयरफोर्स स्टेशन पर राष्ट्रपति का स्वागत किया।
गौरतलब है कि राष्ट्रपति मुर्मू पहले भी लड़ाकू विमानों में उड़ान भर चुकी हैं। वर्ष 2025 में उन्होंने Dassault Rafale में और 2023 में Sukhoi Su-30MKI में सवार होकर उड़ान भरी थी। तेजपुर से भरी गई उड़ान के दौरान उन्होंने ब्रह्मपुत्र नदी और हिमालयी घाटियों के मनोरम दृश्य भी देखे थे। इस तरह वे अलग-अलग फाइटर जेट्स में उड़ान भरने वाली पहली भारतीय राष्ट्रपति बन चुकी हैं।
नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।




