अगर राहु दोष से है परेशान तो करे ये उपाय
धार्मिक मान्यता है कि भगवान शिव की पूजा करने से अविवाहित लोगों का विवाह शीघ्र हो जाता है। वहीं, विवाहित लोगों के सौभाग्य में अपार वृद्धि होती है।

सोमवार के दिन भक्त भक्ति भाव से देवों के देव महादेव की पूजा करते हैं। भगवान शिव अपने भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते हैं। उनकी कृपा से भक्त के सभी बिगड़े काम बन जाते हैं। सोमवार देवों के देव महादेव का प्रिय दिन है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा और आराधना की जाती है। साथ ही उनके लिए सोमवार का व्रत भी रखा जाता है। इस व्रत को रखने से भक्त के जीवन में खुशियां आती हैं। साथ ही भक्त को मनचाहा फल मिलता है। ज्योतिष शास्त्र में मनचाहा वरदान पाने और कुंडली में चंद्रमा और शुक्र को मजबूत करने के लिए भगवान शिव की पूजा करने की सलाह दी जाती है।
देवों के देव महादेव की पूजा करने से कुंडली में अशुभ ग्रहों का प्रभाव भी समाप्त हो जाता है। साथ ही शुभ ग्रहों की कृपा बरसती है। भगवान शिव की कृपा से भक्त के सुख-सौभाग्य में अपार वृद्धि होती है। अगर आप भी राहु और केतु के बुरे प्रभावों से बचना चाहते हैं तो सोमवार को पूजा के दौरान ये उपाय करें।सोमवार के उपाय अगर आप राहु और केतु की बुरी नजर से बचना चाहते हैं तो सोमवार को पूजा के दौरान गंगाजल या कच्चे दूध में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से राहु और केतु का प्रभाव खत्म हो जाता है।सोमवार या शनिवार को भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करें। वहीं, पूजा के बाद एक जटा वाला नारियल जल की बहती धारा में प्रवाहित करें।
इस उपाय को करने से राहु और केतु की बुरी नजर से मुक्ति मिलती है। सोमवार को स्नान-ध्यान के बाद भगवान महादेव की भक्ति भाव से पूजा करें। साथ ही, पूजा के बाद तांबे से बने नाग और नागिन को जल की बहती धारा में प्रवाहित करें। इस उपाय को करने से राहु और केतु से मुक्ति मिलती है। भगवान महादेव की कृपा पाने और कालसर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करें। पूजा के समय नाग स्तोत्र का पाठ करें।




