IMA की 157वीं पासिंग आउट परेड: 525 नए अफसर बने देश की शान

Dehradun. शनिवार को इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA) में 157वीं पासिंग आउट परेड हुई। पासिंग आउट परेड में 525 अधिकारियों को कमीशन दिया गया। समारोह के दौरान परेड ग्राउंड पर हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश की गई। मुख्य अतिथि, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने परेड का निरीक्षण किया और नए कमीशन प्राप्त अधिकारियों को बधाई दी। जनरल द्विवेदी ने उनसे वफादारी, प्रतिबद्धता और सम्मान के साथ देश की सेवा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सेना में कमीशन मिलना सिर्फ ट्रेनिंग का अंत नहीं है, बल्कि यह देश के प्रति आजीवन कर्तव्य और निस्वार्थ सेवा की शुरुआत है।
उन्होंने 12 सेकंड में 18 पुश-अप करके नए अधिकारियों को प्रेरित किया। ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’ और गोल्ड मेडल (मेरिट में पहला स्थान) निश्कल द्विवेदी को दिया गया। सिल्वर मेडल (दूसरा स्थान) बादल यादव को और ब्रॉन्ज मेडल (तीसरा स्थान) कमलजीत सिंह को मिला। जाधव सुजीत संपत को टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स में पहला स्थान हासिल करने के लिए सिल्वर मेडल मिला, और अभिनव मेहरोत्रा को टेक्निकल एंट्री स्कीम-46 में पहला स्थान हासिल करने के लिए सिल्वर मेडल मिला। स्पेशल कमीशन ऑफिसर कोर्स के लिए सिल्वर मेडल सुनील कुमार छेत्री को दिया गया।
नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।




