भारत

पटना स्कूल में छात्रा ने खुद को आग लगाई, गंभीर हालात में मौत – दुष्कर्म की आशंका से बवाल

बिहार की राजधानी पटना में 12 साल की एक छात्रा ने स्कूल में केरोसिन छिड़क कर खुद को आग लगा ली। उसे गंभीर हालत में पीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह घटना बुधवार सुबह चितकोहरा कन्या मध्य विद्यालय के एक शौचालय में हुई। पीड़िता पांचवीं कक्षा की छात्रा थी। मामला सामने आते ही परिजन स्कूल पहुंचे और अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि इस दौरान गुस्साई भीड़ ने स्कूल में हंगामा किया और कार्यालय में तोड़फोड़ की और फर्नीचर को नुकसान पहुंचाया। कुछ लोगों की पुलिसकर्मियों से झड़प भी हुई, जिसका वीडियो वायरल हो गया। सिटी एसपी दीक्षा ने बताया कि छात्रा पिछले 4-5 दिनों से स्कूल नहीं आ रही थी। वह बुधवार सुबह स्कूल पहुंची और केरोसिन साथ लाई। असेंबली के दौरान उसने बाथरूम में खुद को आग लगा ली, जिससे वह 90 फीसदी जल गई।

नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अडूसा: प्राकृतिक औषधि जो सर्दी, खांसी, घाव और दर्द में देती है राहत शादी में पुरुष क्या चाहते हैं? सुंदरता से ज़्यादा ये 5 गुण रिश्ते को बनाते हैं मज़बूत परीक्षा में सही टाइम मैनेजमेंट और स्मार्ट टाइम टेबल कैसे करे सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने का देसी तरीका, घर पर बनाएं सेहत से भरपूर कांजी स्वाद भी सेहत भी: बयु/बबुआ खाने के फायदे जानकर आप भी इसे डाइट में ज़रूर शामिल करेंगे गले की खराश से तुरंत राहत: अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे